देश में 24732.66 करोड़ रुपए से एम.एस.पी. पर धान की खरीद

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Jan, 2021 05:06 PM

paddy purchase in country

पिछले साल की तुलना खरीद में 24.44 फीसदी वृद्धि

जैतो(रघुनंदन पराशर): देश में चालू खरीफ सीजन साल 2020-21 के दौरान सरकार मौजूदा न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनाओं के अनुसार किसानों से फसलों की खरीद कर रही हैं। 

केंद्र सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति में कल देर सायं बताया कि धान की खरीद पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, असम, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में सुचारू रूप से जारी है और 13 जनवरी तक देश में 555.83 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद हो चुकी हैं। 

यह खरीद पिछले वर्ष की तुलना में 27.44 फीसदी अधिक हैं। पिछले साल इस अवधि के दौरान देश में 436.14 लाख मीट्रिक टन की खरीद हुई थी। 555.83 लाख मीट्रिक टन धान की कुल खरीद में से पंजाब ने अकेले 202.77 लाख मीट्रिक टन का रिकॉर्ड योगदान दिया है, जो कुल खरीद का 36.48 फीसदी है। जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इससे लगभग 76.92 लाख किसानों को एम.एस.पी. से 24732.66 करोड़ रुपए से लाभान्वित किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!