20 तोले सोना व 10 हजार की नकदी चोरी

Edited By swetha,Updated: 12 Jun, 2019 10:04 AM

robbery case

दत्त रोड पर एक घर में से 20 तोले सोना तथा 10 हजार रुपए की नकदी चोरी होने का पता लगा है।

मोगा(आजाद): दत्त रोड पर एक घर में से 20 तोले सोना तथा 10 हजार रुपए की नकदी चोरी होने का पता लगा है। घर की महिला रमनदीप कौर ने बताया कि वह किसी काम के लिए घर से बाहर गए हुए थे, जब उन्होंने आकर देखा तो घर की अलमारी खुली थी और कपड़े बिखरे पड़े थे।

अलमारी में से सोना तथा नकदी गायब थी। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। थाना सिटी-1 की पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को भी देखना शुरू कर दिया, ताकि चोरी का सुराग मिल सके।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!