चोरी के 7 मोटरसाइकिलों सहित 5 गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 21 Feb, 2020 10:41 AM

police arrest robbers

मोगा पुलिस द्वारा व्हीकल चोरों को काबू करने के लिए चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत धर्मकोट पुलिस ने उक्त गिरोह के 5 सदस्यों को काबू करके उनके पास से 7 मोटरसाइकिल तथा अन्य सामान बरामद किया।

मोगा(आजाद):मोगा पुलिस द्वारा व्हीकल चोरों को काबू करने के लिए चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत धर्मकोट पुलिस ने उक्त गिरोह के 5 सदस्यों को काबू करके उनके पास से 7 मोटरसाइकिल तथा अन्य सामान बरामद किया।

 थाना धर्मकोट के प्रभारी थानेदार सुखजिंद्र सिंह ने बताया कि जब पुलिस चौकी कमालके के प्रभारी सहायक थानेदार सुरजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त करते हुए गांव दबुर्जी के पास जा रहे थे तो उन्हें गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि गुरजीत सिंह, गुरमेल सिंह दोनों निवासी गांव ठूठगढ़, रविंद्र सिंह उर्फ रवि निवासी गांव वरे, लखविंद्र सिंह उर्फ राजू निवासी रजापुर (लुधियाना), मनप्रीत सिंह उर्फ मनु निवासी गांव कांवा मोटरसाइकिल चोरी करने के आदी हैं और वे मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद जाली नंबर प्लेटें लगाकर उन्हें आगे बिक्री कर देते हैं। अगर छापामारी की जाए तो वे काबू आ सकते हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने गांव दबुर्जी के पास नाकाबंदी की। इस दौरान 2 मोटरसाइकिलों पर सवार 5 युवकों को रोककर मोटरसाइकिलों के दस्तावेज मांगे तो वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। कथित आरोपियों को पुलिस पार्टी ने 2 मोटरसाइकिलों सहित काबू कर लिया और उनकी निशानदेही पर 5 मोटरसाइकिलें, 2 चैसिस व एक इंजन बरामद किया। पांचों कथित आरोपियों के खिलाफ थाना धर्मकोट में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी सुखजिंद्र सिंह ने कहा कि काबू किए गए पांचों कथित आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उक्त पांचों का 2 दिन का पुलिस रिमांड दिया। उन्होंने कहा कि रिमांड के दौरान कथित आरोपियों से पूछताछ करके यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि पहले गिरोह ने कितने मोटरसाइकिल चोरी किए हैं और कहां बिक्री किए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!