60 पेटी शराब बरामद, इनोवा सहित आरोपी गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 22 Jun, 2019 09:53 AM

police arrest 1 with illegal wine

थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने डी.एस.पी. निहाल सिंह वाला गुरदेव सिंह भल्ला की हिदायतों पर पंजाब एवं हरियाणा की 60 पेटियां शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है।

निहाल सिंह वाला/बिलासपुर (बावा,जगसीर): थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने डी.एस.पी. निहाल सिंह वाला गुरदेव सिंह भल्ला की हिदायतों पर पंजाब एवं हरियाणा की 60 पेटियां शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है।

डी.एस.पी. गुरदेव सिंह भल्ला व थाना प्रभारी इंस्पैक्टर लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी बिलासपुर की टीम ने चौकी इंचार्ज सब इंस्पैक्टर बेअंत सिंह भट्टी के नेतृत्व में बस अड्डा बिलासपुर में नाकाबंदी दौरान इनोवा गाड़ी में सवार एक व्यक्ति से हरियाणा व पंजाब मार्का की 60 पेटियां तथा 9 बोतलें शराब बरामद कीं। उक्त व्यक्ति की पहचान तीर्थ सिंह उर्फ सुखदर्शन सिंह उर्फ बिल्ला निवासी बिलासपुर के तौर पर हुई है। कथित आरोपी के खिलाफ थाना निहाल सिंह वाला में मामला दर्ज कर लिया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!