हथियारबंद व्यक्तियों ने की बुजुर्ग की हत्या

Edited By swetha,Updated: 11 Feb, 2020 10:22 AM

old man murder case

मोगा के गांव राजेयाना में अज्ञात हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा एक 70-75 वर्षीय बुजुर्ग सरदारा सिंह की तेजधार हथियारों से बेरहमी से हत्या करके फरार होने का मामला सामने आया है।

मोगा(आजाद):  मोगा के गांव राजेयाना में अज्ञात हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा एक 70-75 वर्षीय बुजुर्ग सरदारा सिंह की तेजधार हथियारों से बेरहमी से हत्या करके फरार होने का मामला सामने आया है। घटना का पता चलने पर एस.एस.पी. अमरजीत सिंह बाजवा, एस.पी. डी. हरिंद्रपाल सिंह परमार, थाना प्रभारी कुलविंद्र सिंह धालीवाल, सहायक थानेदार परमजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ करके निरीक्षण भी किया गया। 


हत्या का पता उस समय लगा जब मृतक का भतीजा हरभजन सिंह सुबह उसको चाय देने के लिए आया क्योंकि सरदारा सिंह पुत्र गुरनाम सिंह अकेला ही रहता था तथा शादीशुदा नहीं था। इस दौरान उसके शोर मचाने पर लोग एकत्रित हो गए गए और पुलिस को सूचित किया गया। जानकारी के अनुसार घर के कमरे का सामान बिखरा पड़ा था तथा उसके शरीर पर तेजधार हथियारों के कई निशान थे। पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है तथा इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को चैक कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घर में क्या कुछ गायब है। यह हत्या लूट के इरादे से की गई है या कोई और कारण है। इसके अलावा हमलावरों द्वारा नकदी व मोबाइल फोन भी साथ ले जाने का पता चला है। पुलिस डॉग स्क्वायड व ङ्क्षफगर पिं्रट माहिरों को बुला रही है, ताकि कत्ल का सुराग मिल सकें। थाना प्रभारी कुलविंद्र सिंह धालीवाल ने बताया कि मृतक सरदारा सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोगा भेजा गया है। उसके परिजनों के बयानों पर हत्या का मामला दर्ज  है तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हत्या का सुराग लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं व जल्द ही कोई सुराग मिल जाने की संभावना है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!