बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा मुफ्त बीजः पन्नू

Edited By Mohit,Updated: 14 Oct, 2019 04:42 PM

kahan singh pannu

पंजाब कृषि विभाग के सचिव काहन सिंह पन्नू ने कहा है कि राज्य सरकार की ओर से मोगा, जालंधर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का सहित बाढ़ प्रभावित जिलों के किसानों को रबी सीजन में बढि़या क्वालिटी का गेहूं का बीज मुहैया कराया जाएगा।

मोगाः पंजाब कृषि विभाग के सचिव काहन सिंह पन्नू ने कहा है कि राज्य सरकार की ओर से मोगा, जालंधर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का सहित बाढ़ प्रभावित जिलों के किसानों को रबी सीजन में बढि़या क्वालिटी का गेहूं का बीज मुहैया कराया जाएगा। पन्नू ने आज यहां बताया कि बीज पंंजाब स्टेट सीड कारपोरेशन के जरिए मिलेगा तथा कारपोरेशन को निर्देश दिए हैं कि बाढ़ पीड़ित किसानों को बढि़या क्वालिटी का बीज का प्रबंध किया जाए। किसानों को नौ करोड़ रूपए मूल्य का तीन हजार क्विंटल बीज प्रदान किया जाएगा। मोगा जिले में करीब सात हजार हैक्टेयर जमीन में लगा धान बर्बाद हो गया था। 

उन्होंने कहा कि धान सीजन के बाद धान के अवशेषों का प्रबंधन चुनौती बना हुआ है। पिछले साल केन्द्र से सब्सिडी के रूप में 270 करोड़ रूपए मिले थे और 28 हजार पराली प्रबंधन मशीनें सब्सिडी के तौर पर दी गई थीं। इस बार 260 करोड़ रूपए मिले हैं जिन्हें 26 हजार आवेदकों को बांट दिया। उनके अनुसार कृषि विभाग के प्रयासों से धान अवशेष जलाने के मामलों में कमी आई है लेकिन दक्षिण पश्चिम पंजाब के आठ जिलों में पराली जलाने के मामले बढ़े हैं। विभाग ने तीन हजार शिविर लगातर किसानों को पराली जलाने के नुकसान के बारे में जागरूक किया था। पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने किसानों से पराली जलाने की नुकसानदेह प्रथा को बंद करने की अपील की क्योंकि गुरू नानक देव जी की पर्यावरण और भूमि की उर्वरा शक्ति को बचाने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की विचारधारा अपनाने को कहा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!