पशुओं से भरे ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 5 वर्षीय बच्ची की मौत व मामा-भांजा घायल

Edited By swetha,Updated: 20 Mar, 2020 10:03 AM

child died in accident

मोगा-बरनाला नैशनल हाईवे पर गांव बिलासपुर में पशुओं से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार 1 बच्ची की मौत होने तथा 2 व्यक्तियों के गंभीर रूप में घायल होने का समाचार है

निहाल सिंह वाला/बिलासपुर(बावा): मोगा-बरनाला नैशनल हाईवे पर गांव बिलासपुर में पशुओं से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार 1 बच्ची की मौत होने तथा 2 व्यक्तियों के गंभीर रूप में घायल होने का समाचार है, जोकि मामा-भांजा-भांजी बताए जाते हैं। इनमें से बच्चे को इलाज के लिए मोगा तथा मोटरसाइकिल चालक को गंभीर हालत में लुधियाना भेज दिया गया है।

मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात मोगा-बरनाला राष्ट्रीय मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे एक पशुओं से भरे ट्रक ने एक मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जो लिंक रोड तख्तूपुरा से राष्ट्रीय मार्ग को बिलासपुर की तरफ पार कर रहा था। ट्रक के साथ मोटरसाइकिल पर सवार 5 वर्षीय बच्ची रणदीप बावा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक और 11 वर्षीय लड़के अभिजेत बावा तथा मोटरसाइकिल सवार यादविन्द्र सिंह निवासी बिलासपुर गंभीर रूप में जख्मी हो गए जो कि मामा-भांजा थे। उनको इलाज के लिए मोगा व लुधियाना के अस्पतालों में दाखिल करवाया गया। टक्कर के बाद ट्रक भी बेकाबू होकर सड़क के किनारे बने छप्पड़ में पलट गया, जिससे इसमें लदे 5 पशुओं की भी मौत हो गई।

घटना का पता लगते ही गांववासी वहां पहुंचे। उन्होंने पशुओं को रस्से काटकर मुश्किल से बचाया। पुलिस चौकी बिलासपुर ने मृतक बच्ची के पिता प्रकाश सिंह निवासी गांव तख्तूपुरा के बयानों पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिक्रयोग्य है कि इससे पहले भी पशुओं के साथ लदे ट्रक के पलट जाने से गांव हिम्मतपुरा के पुल पर भयानक हादसा हो चुका है, जिससे भारी संख्या में पशुओं की मौत हुई थी।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!