स्पेन से लौटे नशेड़ी बेटे ने की मां की हत्या

Edited By swetha,Updated: 21 Sep, 2019 11:10 AM

addictive son returned from spain killing his mother

कलयुगी पुत्र द्वारा अपनी मां को कस्सी से काट कर मौत के घाट उतारने का समाचार मिला है।

निहाल सिंह वाला/बिलासपुर(बावा/जगसीर): कलयुगी पुत्र द्वारा अपनी मां को कस्सी से काट कर मौत के घाट उतारने का समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय सतविन्द्र सिंह उर्फ समना पुत्र स्वर्गीय भोला सिंह नशों का सेवन करने के चलते मानसिक तौर पर बीमार रहता था। परिवार द्वारा उसको नशों से बाहर निकालने की कोशिश सदका 3 साल पहले जमीन बेचकर स्पेन भेज दिया गया था, लेकिन वह एक महीना पहले स्पेन से वापस आ गया था।

आज उसने सुबह घर में सब्जी बना रही अपनी मां कर्मजीत कौर पर कस्सी से हमला कर दिया और उसका कत्ल करके मौके से फरार हो गया। मृतक कर्मजीत कौर के पति भोला ने 20 साल पहले जहरीली दवाई निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। घटना का पता चलते ही डी.एस.पी. निहाल सिंह वाला मनजीत सिंह, थाना प्रभारी निहाल सिंह वाला जसवंत सिंह व अन्य पुलिस मुलाजिम घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। कर्मजीत कौर के दूसरे बेटे के बयानों पर सतविन्द्र सिंह के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!