पुलिस ने कसा शिकंजा, चोरी के मोटरसाइकिलों सहित 2 काबू

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Mar, 2023 11:36 PM

2 including stolen motorcycles under control

वाहन चोरों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने 2 युवकों को चोरी के 2 मोटरसाइकिलों सहित काबू किया है।

मोगा (आजाद): वाहन चोरों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने 2 युवकों को चोरी के 2 मोटरसाइकिलों सहित काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना कोटईसे खां के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरविन्द्र सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में सुखदीप सिंह निवासी गांव खोसा रणधीर ने कहा कि उसने कोटईसे खां के एक मैरिज पैलेस की पार्किंग में अपना मोटरसाइकिल खड़ा किया था। इस दौरान वहां से कोई अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। जब वह उसकी तलाश कर रहा था तो उसे पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल अंकुश निवासी मक्खू तथा कुलदीप सिंह निवासी गांव रसूलपुर फिरोजपुर ने चोरी किया है।

थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उन्हें काबू करने के लिए छापामारी की गई तो पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर चोरी के 2 मोटरसाइकिल बरामद किए। इस मामले की अग्रिम जांच कर रहे सहायक थानेदार नछत्तर सिंह ने कहा कि काबू किए गए आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!