डिपार्टमैंट नेwhats app ग्रुप में डाली अल्कोहल का सेवन करने वाले ड्राइवरों की लिस्ट

Edited By Vatika,Updated: 09 Dec, 2019 04:09 PM

whatsapp list viral

लोको रनिंग स्टॉफ में तैनात अल्कोहल का सेवन करने वाले कुछ ड्राइवरों की लिस्ट डिपार्टमैंट के व्हाट्सएप ग्रुप में डालने को लेकर नार्दर्न रेलवे मैन्ज यूनियन के पदाधिकारियों ने रोष जताया।

लुधियाना(गौतम): लोको रनिंग स्टॉफ में तैनात अल्कोहल का सेवन करने वाले कुछ ड्राइवरों की लिस्ट डिपार्टमैंट के व्हाट्सएप ग्रुप में डालने को लेकर नार्दर्न रेलवे मैन्ज यूनियन के पदाधिकारियों ने रोष जताया। उनका आरोप था कि लिस्ट में कई ऐसे लोगों के नाम हैं, जोकि शराब का सेवन भी नहीं करते और वे रिटायरमैंट के करीब हैं। इस तरह से उनकी छवि धूमिल हो गई है।

यूनियन के सदस्यों ने फिरोजपुर मंडल के सैक्रेटरी एम.एस. मीणा की अगुवाई में स्टेशन डायरैक्टर तरुण कुमार को मांग पत्र देकर ग्रुपों से इस लिस्ट को रिमूव करने की बात कही। मीणा ने बताया कि लोको रङ्क्षनग स्टॉफ में डिपार्टमैंट की तरफ से करोड़ों रुपए की लागत से अल्कोहल टैस्ट की मशीन लगाई गई है। सभी ड्राइवर ड्यूटी जाने से पहले इस मशीन में अपनी आई.डी. लगा कर अपना टैस्ट करवाते हैं। अगर कोई शिकायत आती है तो फिर उसका मैडीकल टैस्ट करवाया जाता है, जिसमें ब्लॅड टैस्ट तथा दूसरे टैस्ट करवाए जाते हैं। रिपोर्ट आने के तक उसे ड्यूटी पर नहीं भेजा जाता। जिसका सारा रिकार्ड रखा जाता है। डिपार्टमैंट की तरफ से गलत लिस्ट जारी कर दी गई। ग्रुप में लिस्ट डालने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

इसके अलावा यूनियन के पदाधिकारियों ने मांग की कि जगराओं पुल के निकट आर.पी.एफ. या जी.आर.पी. की पोस्ट बनाई जाए ताकि रात को होने वाली स्नैचिंग को रोका जा सके। रात को देर रात ड्यूटी खत्म कर वापस जाने वाले ड्राइवरों के साथ कई बार स्नैचिंग होती है। लुधियाना लोहियां खास के रास्ते में कुछ स्टेशनों पर बोर्ड न होने के कारण ड्राइवरों को काफी मुश्किल होती है। लोको काम्पलैक्स में आर.ओ. सिस्टम लगाकर दिया जाए। लोको रनिंग स्टॉफ के आफिस में क्लर्क के लिए कोई भी कम्प्यूटर नहीं है जिस कारण क्लर्कों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा अन्य मांगों को लेकर भी डायरैक्टर को अवगत करवाया गया। यूनियन की समस्याएं सुनने के बाद डायरैक्टर ने आश्वासन देते हुए कहा कि फिरोजपुर अफसरों से बात कर इन समस्याओं को जल्द हल किया जाएगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!