Edited By Urmila,Updated: 13 Apr, 2024 01:36 PM
गांव जड़तोल स्थित सरकारी हाई स्कूल के ताले तोड़ कर चोरों ने एल.ई.डी. चुरा ली। सुबह स्कूल खुलने पर चोरी का पता चला।
लुधियाना (राज) : गांव जड़तोल स्थित सरकारी हाई स्कूल के ताले तोड़ कर चोरों ने एल.ई.डी. चुरा ली। सुबह स्कूल खुलने पर चोरी का पता चला। इस मामले में थाना डेहलों की पुलिस ने अनीता रानी की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस शिकायत में अनिता ने बताया कि रोजना की तरह वह 10 अप्रैल को दोपहर बाद स्कूल बंद कर चले गए थे। जब अगली सुबह स्कूल आए तो देखा की लाइब्रेरी में 49 ईंच की एक एलईडी फर्श पर गिरी पड़ी थी। जबकि 43 इंच की एलईडी गायब थी जोकि चोर ले गए थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here