Edited By Vatika,Updated: 03 Nov, 2018 11:49 AM
गांधी नगर गली न 10 स्थित एक दर्जी के कमरे से चोर 20 हजार की नकदी ओर सोने का मंगलसूत्र चोरी कर ले गए। वारदात शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे की है। सूचना मिलने के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची।
लुधियाना(तरुण): गांधी नगर गली न 10 स्थित एक दर्जी के कमरे से चोर 20 हजार की नकदी ओर सोने का मंगलसूत्र चोरी कर ले गए। वारदात शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे की है। सूचना मिलने के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंची।
पीड़ित सुंदर ने बताया कि वह एक फैक्टरी में दर्जी का काम करता है। वह अपनी पत्नी और भतीजे के साथ गांधी नगर इलाके स्थित एक कर्वाटर में रहता है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे तीनों फैक्टरी में काम करने के लिए चले गए।दोपहर जब खाना खाने के लिए वे कमरे में पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। कमरे के भीतर पड़ा सारा सामान अस्त-व्यस्त था। सार संभाल की तो पता चला कि चोर अलमारी में रखी 20 हजार की नकदी और एक सोने का मंगलसूत्र चोरी कर साथ ले गए है।
चोरों की हरकत सी.सी.टी.वी. फुटेज में कैद हुई है। फुटेज में चोर सुबह सवा 10 बजे कमरे में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद साढ़े 10 बजे निकल गए। चोरों की संख्या 2 है, जो साइकिल पर आए थे। फुटेज में चोरों के चेहरे स्पष्ट नहीं है। थाना डिवीजन-4 की पुलिस मामले की जांच कर रही है।