अकाली सरकार में कोई मुलाजिम नहीं करता था व्यापारियों को परेशान : बग्गा

Edited By swetha,Updated: 25 Jan, 2020 09:16 AM

madan lal bagga

पूर्व राज्यमंत्री चौधरी मदन लाल बग्गा ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष  सुखबीर सिंह बादल के साथ दिल्ली में पंजाब के व्यापारियों को आ रही समस्याओं को लेकर विशेष मुलाकात की।

लुधियाना(कंवलजीत): पूर्व राज्यमंत्री चौधरी मदन लाल बग्गा ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष  सुखबीर सिंह बादल के साथ दिल्ली में पंजाब के व्यापारियों को आ रही समस्याओं को लेकर विशेष मुलाकात की।

 चौधरी बग्गा ने बताया कि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल व्यापारियों को आ रही समस्याओं को लेकर ङ्क्षचता में हैं जिसके लिए उन्होंने विचार-विमर्श के बाद उनकी ड्यूटी लगाई है कि हर व्यापारी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके विचार जानें ताकि जल्द से जल्द व्यापारियों की समस्याओं का हल पहल के आधार पर किया जाए। शिअद की सरकार समय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने व्यापारियों के लिए पंजाब व्यापार बोर्ड नियुक्त किया था जिसमें उनको उपाध्यक्ष बनाया गया था। उस समय कोई भी अधिकारी व्यापारियों को रेशान नहीं करता था। आज  कांग्रेस की सरकार में सरकारी मुलाजिम व्यापारियों को परेशान करके मोटी रिश्वत ले रहे हैं जिसमें कथित तौर पर कई कांग्रेसी भी शामिल हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!