Edited By Vatika,Updated: 24 Jan, 2019 03:36 PM
सैंट्रल जेल में गत कुछ दिनों से बंदियों से बीडिय़ां, जर्दे की पुडिय़ा, सुल्फा पीने वाली किटें आदि वर्जित सामान पकड़े जाने से अधिकारियों की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में आ रही थी। वहीं जेल विभाग उच्चाधिकारियों ने समय-समय पर मिल रही सूचनाओं के चलते...
लुधियाना(स्याल): सैंट्रल जेल में गत कुछ दिनों से बंदियों से बीडिय़ां, जर्दे की पुडिय़ा, सुल्फा पीने वाली किटें आदि वर्जित सामान पकड़े जाने से अधिकारियों की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में आ रही थी। वहीं जेल विभाग उच्चाधिकारियों ने समय-समय पर मिल रही सूचनाओं के चलते औचक सर्च करवाने का निर्णय भी कर लिया था। इसी कड़ी के अंतर्गत आज प्रात: सैंट्रल जेल में पुलिस अधिकारियों के साथ आई सैंकड़ों कर्मचारियों की टीम ने अन्दर जाकर सर्च अभियान शुरू कर दिया।
कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला : ए.डी.सी.पी.
ए.डी.सी.पी. राजवीर सिंह बोपाराय ने बताया कि सैंकड़ों पुलिस कर्मचारियों के नेतृत्व में जेल में करवाई गई सर्च सीनियर पुलिस अधिकारी के निर्देश पर की गई है और 3 घंटे लगातार चले सर्च अभियान में किसी प्रकार का कोई भी मोबाइल या वर्जित सामान नहीं मिला है।
ADCP के नेतृत्व में 3 ACP, 6 SHO हुए शामिल
सुबह 6 बजे के लगभग ए.डी.पी.सी. राजवीर सिंह बोपाराय के नेतृत्व में ए.सी.पी. पवनजीत चौधरी, हरजिन्द्र सिंह व ए.सी.पी. हैडक्वार्टर के नेतृत्व में 7 थानों के एस.एच.ओ. व 130 के लगभग पुलिस कर्मचारियों की टीम ने जेल के अन्दर सैंट्रल ब्लॉक, हाई सिक्योरिटी जोन, गैंगस्टर ब्लाक के साथ एन.बी. बैरक के अन्दर बंदियों के सामान की गहनता से तलाशी ली। प्रात: 9 बजे तक चले इस सर्च अभियान में पुलिस को कोई आपत्तिजनक सामान न मिलने पर उसके हाथ खाली रहे। सर्च के दौरान जेल के किसी सहायक सुपरिंटैंडैंट, गार्द, पैस्को, होमगाड्र्स आदि किसी भी कर्मचारी को शामिल नहीं किया गया बल्कि पुलिस लाइन से 130 कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे ए.सी.पी. हैडक्वार्टर अंकुर गुप्ता की टीम ने ही उक्त बैरकों में सर्च अभियान चलाया।