Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Jun, 2025 07:52 PM

नेशनल फिनिशिंग एंड कुकरी इंस्टीट्यूट (NFCI), लुधियाना ने दो महत्वपूर्ण उपलब्धियों का उत्सव मनाया। 23 मई को संस्थान में केवल कुलिनरी आर्ट्स छात्रों के लिए ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन किया गया, जिसके अगले दिन 24 मई 2025 को संस्थान ने अपने स्थापना के 10...
लुधियाना : नेशनल फिनिशिंग एंड कुकरी इंस्टीट्यूट (NFCI), लुधियाना ने दो महत्वपूर्ण उपलब्धियों का उत्सव मनाया। 23 मई को संस्थान में केवल कुलिनरी आर्ट्स छात्रों के लिए ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन किया गया, जिसके अगले दिन 24 मई 2025 को संस्थान ने अपने स्थापना के 10 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर भव्य रूप से वर्षगांठ मनाई।
23 मई को आयोजित ग्रेजुएशन समारोह में, कुलिनरी आर्ट्स के 40 छात्रों को उनके प्रमाण पत्र प्रदान किए गए जिससे उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और रचनात्मकता को सम्मानित किया गया। कई छात्रों ने मंच पर अपने अनुभव साझा किए और यह बताया कि उन्हें देश के प्रमुख 5-स्टार होटल्स जैसे ताज, मेरिडियन, हयात, रेडिसन और आईटीसी होटल्स से जॉब ऑफ़र मिले हैं। येउ पलब्धियां NFCI की गुणवत्ता प्रशिक्षण और इंडस्ट्री से मजबूत जुड़ाव का प्रमाण हैं।
छात्रों ने यह भी बताया कि वे वर्तमान में भारत के विभिन्न प्रतिष्ठित होटलों में कार्यरत हैं और आगे चलकर शेफ, उद्यमीया अंतरराष्ट्रीय अवसरों की ओर बढ़ने का सपना देख रहे हैं। 24 मई को NFCI लुधियाना ने अपनी 10वीं वर्षगांठ को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। दिन की शुरुआत सुखमणि साहिब के पाठ से हुई, जिसके बाद सभी के लिए लंगर का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक माहौल में छात्रों, स्टाफ, पूर्व छात्रों और मेहमानों ने एकजुट होकर NFCI की सफलता की कहानी का जश्न मनाया।


संस्थान के प्रबंधन ने पिछले 10 वर्षों की यात्रा पर गर्व व्यक्त किया और छात्रों, अभिभावकों, कर्मचारियों और इंडस्ट्री सहयोगियों का आभार प्रकट किया। दोनों दिन के कार्यक्रमों ने NFCI की मूलभावना-कौशल, ईमानदारी और सेवा-को सुंदर रूप में दर्शाया।
