स्कूल बस का इंतजार कर रहा था 6 वर्षीय मासूम, तेज रफ्तार बोलेरो ने कुचला, मौके पर ही मौत
Edited By Vatika,Updated: 04 Dec, 2019 03:34 PM

इस पूरे हादसे के बाद मौके से चालक फरार बताया जा रहा है जबकि उसकी तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
लुधियाना: लुधियाना के गोकुल रोड पर हुए हादसे में 6 वर्षीय मासूम हर्षित की मौत हो गई। सूत्रों अनुसार एक ट्रांसपोर्ट कंपनी की बोलेरो गाड़ी ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया जिस कारण मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हर्षित स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था कि अचानक काल के रूप में आई बोलेरो गाड़ी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उधर गुस्साएं लोगों ने गाड़ी की जमकर तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस सड़क पर आम तौर पर ट्रांसपोर्ट की गाड़ियां घूमती रहती हैं और पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। मृतक हर्षित लुधियाना के मशहूर पतंग वाले लड्डू का पोता था और दूसरी तरफ़ लुधियाना के सीनियर डिप्टी मेयर ने भी ट्रांसपोर्ट गाड़ियों को लेकर रोष व्यक्त किया।

दूसरी तरफ इस पूरे हादसे के बाद मौके से चालक फरार बताया जा रहा है जबकि उसकी तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मौके पर पहुंचे ए. सी. पी. वरियाम सिंह ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।
Related Story

कार का टायर बदल रहे युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मंजर देख सन्न रह गए लोग

दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 29 वर्षीय युवक की मौ+त

तेज रफ्तार का कहर, 22 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौ'त, CCTV खंगाल रही पुलिस

लुधियाना में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे आराम कर रहे मजदूर को कंटेनर ने कुचला, मौके पर मौ+त

Ludhiana में हिट एंड रन: काम से घर लौट रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौ+त!

तेज रफ्तार कार का कहर, एक युवक की मौ'त, माता वैष्णो देवी से लौट रहा था परिवार

मंदिर जा रहे परिवार पर टूटा कहर! तेज रफ्तार अर्टिगा ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौ+त

लुधियाना में तेज रफ्तार कार का कहर, 2 लोगों को मारी टक्कर... Video Viral

बाजार में मौ+त बनकर दौड़ी तेज रफ्तार कार, टक्कर से हवा में उछले राहगीर; 3 को रौंदा, CCTV में कैद...

लुधियाना में निर्माणाधीन मॉल में दर्दनाक हादसा, लोहे का पाइप गिरने से मजदूर की मौके पर मौत,...