Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Dec, 2017 03:10 PM
रिटा. एस.एस.पी. सुरजीत सिंह ग्रेवाल के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद विजीलैंस ब्यूरो पटियाला द्वारा उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इसकी पुष्टि एस.एस.पी. विजीलैंस प्रीतम सिंह ने की। उन्होंने बताया कि विजीलैंस द्वारा गिरफ्तारी के लिए लगातार...
पटियाला (बलजिन्द्र): रिटा. एस.एस.पी. सुरजीत सिंह ग्रेवाल के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद विजीलैंस ब्यूरो पटियाला द्वारा उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इसकी पुष्टि एस.एस.पी. विजीलैंस प्रीतम सिंह ने की। उन्होंने बताया कि विजीलैंस द्वारा गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिश की जा रही है।
यहां उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस के रिटा. एस.एस.पी. सुरजीत सिंह ग्रेवाल के खिलाफ पटियाला विजीलैंस ब्यूरो ने आय से अधिक जायदाद बनाने और खर्च करने के आरोप में केस दर्ज किया है। विजीलैंस द्वारा थाना विजीलैंस ब्यूरो पटियाला में पी.सी. एक्ट 1988 की धारा 13 (1) (ई) र/व 13 (2) पी.सी. एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विजीलैंस द्वारा केस दर्ज करने से पहले 1 अप्रैल 1999 से 31 दिसम्बर 2014 तक सुरजीत सिंह ग्रेवाल की कुल आय 2,12,92,905 रुपए थी जबकि उसके द्वारा इस दौरान 12,19,70,803 रुपए 5 पैसे खर्च किए गए, जोकि अपनी आमदन से 10 करोड़ 6 लाख 77 हजार 898 रुपए 5 पैसे अधिक थे। विजीलैंस ब्यूरो द्वारा केस दर्ज करके जहां गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, वहीं मामले की जांच भी की जा रही है।