Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Nov, 2017 05:17 PM
कस्बा बेगोवाल के एक घर में रात के समय दाखिल हुए चोरों का पता चलने पर उनको पकडऩे के लिए शोर मचाते हुए घर के मालिक की अचानक मौत हो गई।
बेगोवाल (रजिन्द्र) : कस्बा बेगोवाल के एक घर में रात के समय दाखिल हुए चोरों का पता चलने पर उनको पकडऩे के लिए शोर मचाते हुए घर के मालिक की अचानक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कस्बा बेगोवाल के टाहली रोड पर कुलवंत सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह की रिहायश है। गत रात्रि करीब 2 से 3 अज्ञात व्यक्ति चोरी करने की नीयत से घर में दाखिल हुए जिनके द्वारा घर की ग्रिल उखाड़ते हुए शोर होने पर घर के मालिक कुलवंत सिंह ने खिड़की द्वारा देखा कि घर में चोर दाखिल हो चुके हैं, जिसके उपरांत कुलवंत सिंह घर के भीतर वाले रास्ते से छत पर पहुंच गया। जहां उसने चोरों को पकडऩे की कोशिश के तहत मोहल्ला निवासियों को उठाने के लिए शोर मचाया तो इस दौरान अचानक कुलवंत सिंह की मौत हो गई। दूसरी तरफ घटना का पता चलने पर थाना बेगोवाल के एस.एच.ओ. सुखबीर सिंह, ए.एस.आई. पाल सिंह व पुलिस पार्टी ने मौका देखा। इस संबंधी एस.एच.ओ. सुखबीर सिंह ने बताया कि कुलवंत सिंह की मृत्यु हार्ट अटैक से हुई है व अगली कार्रवाई जारी है।