Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Dec, 2017 08:49 AM
प्रेम संबंधों के चलते प्रेमी से तंग आकर एक लड़की ने खुद को आग लगा ली। गांव तामकोट के समीप इस घटना को अंजाम देने वाली लड़की को पुलिस ने बुरी तरह झुलसी हुई हालत में सिविल अस्पताल मानसा दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई।
मानसा(जस्सल): प्रेम संबंधों के चलते प्रेमी से तंग आकर एक लड़की ने खुद को आग लगा ली। गांव तामकोट के समीप इस घटना को अंजाम देने वाली लड़की को पुलिस ने बुरी तरह झुलसी हुई हालत में सिविल अस्पताल मानसा दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गांव ढिल्लवें, जिला बरनाला से सतनाम सिंह नामक एक लड़के का मानसा में रहने वाली अपनी बहन के यहां आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली एक लड़की के साथ उसकी जान-पहचान हो गई। कुछ दिन बाद लड़के ने उक्त लड़की को गांव तामकोट के समीप किसी बात को लेकर मिलने के लिए बुलाया, जहां उसने लड़की को काफी अपशब्द कहे। इसके कारण लड़की ने खुद पर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल मानसा दाखिल करवाया, जहां उसकी की मौत हो गई।
लड़की ने मरने से पहले चीफ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट मानसा अमरिंद्रपाल सिंह के पास अपने बयान भी कलमबद्ध करवाए। इस संबंधी सहायक थानेदार लाभ सिंह ने सतनाम सिंह निवासी गांव ढिल्लवों के खिलाफ धारा 306, 511 के अधीन मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।