गन प्वाइंट पर लूटपाट करने वाला गैंगस्टर निशान सिंह साथी सहित गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Dec, 2017 11:09 AM

police arrest gangstar with partner

गन प्वाइंट पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले कुख्यात गैंगस्टर निशान सिंह निवासी कूला भिक्खीविंड को जिला पुलिस ने उसके साथी सुखविन्द्र सिंह सोनी निवासी गुरु नानक कालोनी के साथ गिरफ्तार किया है।

अमृतसर (संजीव): गन प्वाइंट पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले कुख्यात गैंगस्टर निशान सिंह निवासी कूला भिक्खीविंड को जिला पुलिस ने उसके साथी सुखविन्द्र सिंह सोनी निवासी गुरु नानक कालोनी के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई स्विफ्ट कार  व 15 ग्राम हैरोइन बरामद की। पत्रकार सम्मेलन में डी.सी.पी. जगमोहन सिंह, ए.सी.पी. मनजीत सिंह व थाना सी-डिवीजन के इंचार्ज इंस्पैक्टर रवि शेर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त गैंगस्टर सकत्तरी बाग स्थित ज्ञान आश्रम स्कूल के समीप किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इस पर पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

हत्या व लूट के 7 मामलों में है वांछित
गिरफ्तार किया गया गैंगस्टर निशान सिंह पुलिस को कई मामलों में वांछित था जिनमें थाना पट्टी की पुलिस को हत्या प्रयास में, थाना सिटी मोगा की पुलिस को लूट, थाना सिटी तरनतारन की पुलिस को एन.डी.पी.एस. एक्ट, थाना कत्थूनंगल की पुलिस को लूट व अपहरण, थाना सरहाली की पुलिस को लूट व हत्या प्रयास, थाना पट्टी की पुलिस को हत्या, थाना सिटी तरनतारन की पुलिस को हत्या व हत्या प्रयास के मामले में उसकी तलाश थी।

तरनतारन क्षेत्र में देता था वारदातों को अंजाम
गिरफ्तार किया गया निशान सिंह तरनतारन के कन्नी गैंग के साथ संबंध रखता था जो अपने साथी मनदीप मन्ना निवासी तरनतारन, लव निवासी सुर सिंह व बंटी अमृतसरिया के साथ मिलकर रात को वारदातों को अंजाम देता था। प्रारंभिक जांच में निशान सिंह ने माना कि वह लूटपाट के साथ नशीले पदार्थों का धंधा करता है। कुछ समय पूर्व उसने अपने साथियों के साथ मिलकर तरनतारन-हरिके रोड से रात के अंधेरे में गोलियां चलाकर स्विफ्ट कार छीनी थी जिसे आज पुलिस ने बरामद किया।  

धमका कर की थी कोर्ट मैरिज
ए.सी.पी. मनजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए निशान सिंह ने 6 माह पूर्व अरुणदीप कौर को डरा-धमका कर उसके साथ अदालत में विवाह रचाया था। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और बहुत जल्द उनके द्वारा अंजाम दी गई कई अन्य वारदातों के  भी खुलासे होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!