Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Nov, 2017 10:10 AM
पी.ओ. स्टाफ पटियाला ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्मचंद की अगुवाई में 2 पी.ओ. को गिरफ्तार किया है। पहले केस में रणजीत सिंह निवासी थूही थाना सदर नाभा को गिरफ्तार किया गया है। रणजीत सिंह के खिलाफ थाना कोतवाली नाभा में एफ.आई.आर. नं. 5 तिथि 8 जनवरी 2012 को अधीन...
पटियाला(स.ह.): पी.ओ. स्टाफ पटियाला ने इंचार्ज ए.एस.आई. कर्मचंद की अगुवाई में 2 पी.ओ. को गिरफ्तार किया है। पहले केस में रणजीत सिंह निवासी थूही थाना सदर नाभा को गिरफ्तार किया गया है। रणजीत सिंह के खिलाफ थाना कोतवाली नाभा में एफ.आई.आर. नं. 5 तिथि 8 जनवरी 2012 को अधीन धारा 420 और 120 बी.आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज है।
रणजीत सिंह को माननीय अदालत ने कानूनी प्रक्रिया के बाद 7 मार्च 2017 को पी.ओ. करार दे दिया था। दूसरे केस में जिम्मी मित्तल निवासी 20सी सिटी सैंटर पटियाला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में वर्ष 2016 में 138 एन.आई. एक्ट के तहत शिकायत नं. 1071 दर्ज है। जिम्मी मित्तल को माननीय अदालत ने 10 नवम्बर 2016 को कानूनी प्रक्रिया के बाद पी.ओ. करार दिया था। उक्त दोनों को गिरफ्तार करने में हवलदार जसपाल सिंह, हवलदार दलजीत सिंह, हवलदार बलदेव सिंह और हवलदार बलविंद्र सिंह ने अहम भूमिका निभाई।