Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Dec, 2017 05:35 PM
गांव खुड्डा में गुटका साहिब की बेअदबी करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ टांडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उक्त घटना 12 दिसम्बर की बताई जा रही है। पुलिस ने यह मामला गुरुद्वारा गरना साहिब के मैनेजर सतिन्द्र सिंह के बयान पर दर्ज किया है।
टांडा उड़मुड़ (वरिन्दर):गांव खुड्डा में गुटका साहिब की बेअदबी करने वाले अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ टांडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उक्त घटना 12 दिसम्बर की बताई जा रही है। पुलिस ने यह मामला गुरुद्वारा गरना साहिब के मैनेजर सतिन्द्र सिंह के बयान पर दर्ज किया है।
पुलिस को मैनेजर सतिन्द्र सिंह ने बताया कर गांव के गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी रत्न सिंह, सुरजीत सिंह ने श्री अकाल तख्त साहिब के सिंह साहिबों को लिखित सूचना दी कि गांव खुड्डा के रास्ते पर गुटका साहिब के अंग बिखरे पड़े हैं। जो बाद में उनकी तरफ से सत्कार सहित गुरुद्वारा गरना साहिब भेजे गए हैं । पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कर लिया है।