Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jan, 2018 09:42 AM
गांव काहनगढ़ में खेत में कार्यरत खेत मजदूर महिला को लगे करंट से उसकी मौत हो गई।
समाना(शशिपाल): गांव काहनगढ़ में खेत में कार्यरत खेत मजदूर महिला को लगे करंट से उसकी मौत हो गई।
सिविल अस्पताल समाना में करंट लगने से बेसुध हुई रानी (55) पत्नी भगवान सिंह निवासी गांव काहनगढ़ को उपचार हेतु लेकर आए उसके पति व परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर रानी जब गांव के किसान भूपिंद्र सिंह के खेत में चारा काटने हेतु गई तो वहां नीची तारों से छू जाने पर करंट लग गया। उसे उसका पति भगवान सिंह उपचार हेतु तुरंत सिविल अस्पताल समाना लाया, जहां उपचाराधीन रानी दम तोड़ गई।