रंजिश के चलते की मारपीट

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Nov, 2017 05:53 PM

dispute in hoshiarpur

पुलिस ने एक युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में गांव लहरा के नंबरदार नंद लाल सहित 8 पर मामला दर्ज किया है।

गढ़शंकर (बैजनाथ): पुलिस ने एक युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में गांव लहरा के नंबरदार नंद लाल सहित 8 पर मामला दर्ज किया है। 
 

सरकारी अस्पताल गढ़शंकर में उपचाराधीन कुलविंद्र सिंह निवासी गांव लहरा ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह अपने घर बैठा था कि शाम 4 बजे काली दास, पप्पू, बिट्टू, बेवी, नंद लाल नंबरदार (सभी निवसी गांव लहरा), सोमां पत्नी धनी राम निवासी सौली, संजू तथा छिंदा दोनों निवासी हाजीपुर ने उसके घर में जबरदस्ती दाखिल होकर उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। कुलविंद्र नें मारपीट का कारण बताते हुए कहा कि उसके खेतों में आवारा पशु फसल उजाड़ रहे थे। उन्हें उसने अपने खेतों से निकाल दिया था,उक्त पशु आरोपियों के खेतों में चले गए। इसी रंजिश के चलते उन्होंने उस पर हमला किया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!