Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Jan, 2018 11:00 AM
पटियाला के केंद्रीय कारावास में उम्रकैद की सजा काट रहे भगौड़े कैदी को राजपुरा सिटी पुलिस ने राजपुरा से गिरफ्तार कर लिया।
राजपुरा(चावला): पटियाला के केंद्रीय कारावास में उम्रकैद की सजा काट रहे भगौड़े कैदी को राजपुरा सिटी पुलिस ने राजपुरा से गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार बघेल सिंह पुत्र अमरीक सिंह 5.8.2008 को राजपुरा की सिटी पुलिस में 302, 323, 148 व 506 आई.पी.सी. के अंतर्गत चल रहे मुकद्दमा नंबर 184 में पटियाला के केंद्रीय कारावास में उम्रकैद की सजा काट रहा था।
9.3.2017 को 6 हफ्ते की पैरोल पर अपने घर आने के बाद उसने 21.4.2017 को वापस जेल में पहुंचना था पर यह भगौड़ा हो गया। इस पर सिटी पुलिस में 15.7.2017 से पंजाब गुड कंडक्ट प्रोविजन सैक्शन 812 एक्ट 1962 के अंतर्गत मामला दर्ज था, जिसे राजपुरा टाऊन की मार्कीट से कस्तूरबा चौकी इंचार्ज अवतार सिंह और उनकी टीम द्वारा पकड़कर हवालात में भेज दिया गया। इसे कल राजपुरा की माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।