Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Dec, 2017 10:22 AM
जिले के गांव हराज में बुधवार की रात एक मजदूर की छत गिरने से 3 बच्चे घायल हो गए जबकि सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 8 बजे गांव हराज निवासी मजदूर तरसेम सिंह पुत्र सरबन.....
श्री मुक्तसर साहिब (खुराना): जिले के गांव हराज में बुधवार की रात एक मजदूर की छत गिरने से 3 बच्चे घायल हो गए जबकि सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 8 बजे गांव हराज निवासी मजदूर तरसेम सिंह पुत्र सरबन सिंह अपने घर के बरामदे में बैठा था जबकि उसकी पत्नी कमरे के बाहर आंगन में बर्तन धो रही थी। कमरे में तरसेम की 2 बेटियां व बेटा पढ़ाई कर रहे थे। इतने में जोरदार धमाका हुआ।
उन्होंने देखा कि कमरे की छत गिर गई है जिसमें तीनों बच्चे दब गए। तरसेम के शोर मचाने पर आसपास से पहुंचे लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। तरसेम के अनुसार उसकी दोनों बड़ी बेटियां 10वीं तथा बेटा 9वीं कक्षा में पढ़ते हैं। वह मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा चलाता है। तरसेम के अनुसार छत गिरने से उसका बैड, पंखा व अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। यह तो परमात्मा का शुक्र है कि जानी नुक्सान होने से बचाव हो गया। उसने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।