Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Dec, 2017 08:19 AM
जहर निगलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाजाखाना रोड पर कोठे चंद सिंह वाला में बलविंदर सिंह (55) पुत्र जरनैल सिंह ने जहरीली वस्तु निगल ली।
जैतो (जिंदल): जहर निगलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाजाखाना रोड पर कोठे चंद सिंह वाला में बलविंदर सिंह (55) पुत्र जरनैल सिंह ने जहरीली वस्तु निगल ली।
जब उनके घर वालों को इस बारे पता चला तो वे तुरंत बलविंदर सिंह को सिविल अस्पताल जैतो में लाए। हालत गंभीर होने कारण सिविल अस्पताल में तैनात डाक्टरों की टीम ने उसे मैडीकल कालेज फरीदकोट के लिए रैफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। बलविंदर ने क्यों आत्महत्या की अभी इस बारे में पता नहीं चल सका है।