Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jan, 2018 10:11 AM
ठंड के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। 108 एम्बुलैंस कर्मचारियों ने बताया कि कादियां वाली चुंगी से हमें फोन आया था कि एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा है।इस पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे। व्यक्ति को एम्बुलैंस के जरिए सिविल अस्पताल लाए, जहां...
बटाला(सैंडी): ठंड के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। 108 एम्बुलैंस कर्मचारियों ने बताया कि कादियां वाली चुंगी से हमें फोन आया था कि एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा है।इस पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे। व्यक्ति को एम्बुलैंस के जरिए सिविल अस्पताल लाए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उक्त व्यक्ति का नाम सांई है और वह सिविल अस्पताल के सामने एक झोंपड़ी में रहता था और मेहनत-मजदूरी करके अपना गुजारा करता था।