चलती ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 08 Dec, 2019 12:47 PM

youth died being hit by moving train

स्थानीय रतनहेड़ी फाटकों के पास गत देर रात रेलवे लाइन पर चलती ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई।

खन्ना(स.ह.): स्थानीय रतनहेड़ी फाटकों के पास गत देर रात रेलवे लाइन पर चलती ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और एच.सी. जगतार सिंह, ए.एस.आई. जसबीर सिंह, भूपिंदर कुमार, निर्मल सिंह, करमजीत सिंह इत्यादि ने 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक इंद्रजीत सिंह (22) पुत्र ओमकार सिंह निवासी मोहल्ला धर्मपुरा मजदूरी का काम करता था। रोजाना की ही तरह दिहाड़ी लगाने के लिए सुबह घर से गया था, लेकिन वापस नहीं आया। युवक की रतनहेड़ी फाटकों के समीप ट्रेन के कटकर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव वारिसों को सौंप दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!