कांग्रेसी नेता गुरविन्द्र सिंह साथियों समेत अकाली दल में हुए शामिल

Edited By Vatika,Updated: 08 Jul, 2019 10:23 AM

congress leader join akali dal

शिरोमणि अकाली दल के इंचार्ज रणजीत सिंह तलवंडी के नेतृत्व में अकाली दल को उस समय बड़ा बल मिला जब गांव भुमद्दी के सीनियर कांग्रेसी

खन्ना (कमल): शिरोमणि अकाली दल के इंचार्ज रणजीत सिंह तलवंडी के नेतृत्व में अकाली दल को उस समय बड़ा बल मिला जब गांव भुमद्दी के सीनियर कांग्रेसी नेता गुरविन्द्र सिंह साथियों समेत कांग्रेस पार्टी को छोड़ कर अकाली दल में शामिल हो गए। इस मौके हलका इंचार्ज खन्ना जत्थेदार रणजीत सिंह तलवंडी ने गुरविन्द्र सिंह और साथियों को शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने पर सिरोपा डाल कर सम्मानित किया।

इस मौके जत्थेदार तलवंडी ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पार्टी में शामिल हुए गुरविन्द्र सिंह को पार्टी में बनता मान-सम्मान दिया जाएगा। इस मौके गुरविन्द्र सिंह ने कहा कि गांव की मौजूदा पंचायत और निर्मल सिंह झज्ज की प्रेरणा और कांग्रेस पार्टी की नीतियों से तंग आकर कांग्रेस छोडऩे का फैसला किया।इस मौके सर्कल प्रधान प्रधान मोहन सिंह जटाना, यूथ अकाली नेता जंटी बीजा, पूर्व सरपंच हरमिन्द्र सिंह जटाना, पूर्व सरपंच जगदेव सिंह, रजिन्द्र सिंह, परमवीर सिंह, करम सिंह, सुरिन्द्र सिंह, रुलदा सिंह, बलकरन सिंह, जुझार सिंह, जत्थेदार कश्मीरा सिंह और समाजसेवी जरनैल सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!