बच्चे को बचाने गए पिता पर पत्थरों से हमला

Edited By Vatika,Updated: 19 Oct, 2019 01:30 PM

attack on father

स्थानीय प्रेम भंडारी पार्क में खेल रहे बच्चे को पिटता देख बाप उसकी सहायता करने को पहुंचा तो तभी हमलावरों ने उस पर पत्थरों से हमला करते हुए उसे लहूलुहान कर दिया।

खन्ना: स्थानीय प्रेम भंडारी पार्क में खेल रहे बच्चे को पिटता देख बाप उसकी सहायता करने को पहुंचा तो तभी हमलावरों ने उस पर पत्थरों से हमला करते हुए उसे लहूलुहान कर दिया। घटना को अंजाम देने के उपरांत उन्होंने फिर से बच्चे को बुरी तरह पीटा और मौके से भाग गए।

घायल बाप-बेटे को खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाने के उपरांत घटना की सूचना पुलिस को दी गई है, वहीं पुलिस ने बयान कलमबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में उपचाराधीन ललता पुत्र भामक सिंह निवासी नजदीक झुग्गियां ने बताया कि आज देर शाम उसका 6 वर्षीय बच्चा निहाल सिंह खेल रहा था तो तभी 2 लोगों ने उसे खेल के दौरान थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।

घटना की जानकारी मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचा तो हमलावरों ने बातचीत करने से पहले ही एक के बाद एक पत्थरों की बरसात करते हुए उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून से लथपथ की अवस्था में जब वह जमीन पर गिर पड़ा तो उस समय भी वह उसे पीटते रहे और जाते-जाते उन्होंने फिर से उनके बेटे को बुरी तरह से पीटा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!