बेकाबू कार पेड़ से जा टकराई, 1 की मौत, तीन घायल

Edited By Mohit,Updated: 06 Dec, 2019 10:13 PM

road accident in kapurthala

कपूरथला-जालंधर मार्ग पर गांव धालीवाल दोनां कालोनी के नजदीक बेकाबू कार पेड़ से जा टकराई, जिसके.............

कपूरथला (महाजन): कपूरथला-जालंधर मार्ग पर गांव धालीवाल दोनां कालोनी के नजदीक बेकाबू कार पेड़ से जा टकराई, जिसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जब कि पिता पुत्री गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरो ने कार से निकाल कर कपूरथला के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। 

जानकारी के अनुसार गांव मुरार नजदीक हमीरा निवासी अमरजीत कुमार अपनी बेटी की शादी करने के लिए कपूरथला के रमाडा होटल में आया था। डोली की विदाई करने के बाद आल्टो कार द्वारा अपने गांव मुरार लौट रहा था। कार चालक सड़क क्रास करने लगा, तो सामने से निजी कंपनी की बस आ गई। बस से बचने के प्रयास में वह कार से संतुलन खो बैठा, बेकाबू कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में लड़की के पिता अमरजीत की मौत हो गई, जब कि कार चालक जसविन्दर सिंह पुत्र प्रगन सिंह पीछे बैठे पिता जयदीप कुमार उसकी 5 वर्षीय बेटी कृतिका बूरी तरह से घायल हो गए। घायल जयदीप व जसविन्दर का ईलाज सिविल अस्पताल में चल रहा। जब कि बुरी तरह से घायल कृतिका को निजी अस्पताल ले गए।

घटना के 2 घंटे 20 मिनट बाद पहुंची पुलिस
मृतक के परिजनो व घायलों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के 2 घंटे 20 मिनट के बाद पुलिस घायलो के ब्यान लेने पहुंची।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!