Edited By Neetu Bala,Updated: 31 Dec, 2023 07:21 PM
मार्च 2022 में जब सुल्तानपुर लोधी सब-डिवीजन पुलिस की कमान युवा और तेजतर्रार डी.एस.पी. बबनदीप सिंह लुबाणा के हाथों में आई, तो अपराधों का ग्राफ काफी गिर गया।
सुल्तानपुर लोधी: वर्ष-2023 हमसे विदा ले रहा है। पावन नगरी सुल्तानपुर लोधी विकास के मामले में भले ही कमजोर साबित हुआ है, लेकिन मार्च 2022 में जब सुल्तानपुर लोधी सब-डिवीजन पुलिस की कमान युवा और तेजतर्रार डी.एस.पी. बबनदीप सिंह लुबाणा के हाथों में आई, तो अपराधों का ग्राफ काफी गिर गया।
पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ दिए गए सख्त आदेशों और डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों पर एस.एस.पी. कपूरथला वत्सला गुप्ता के मार्गदर्शन में डी.एस.पी. बबनदीप सिंह के नेतृत्व में जहां शहर और हलके में अपराध कम हुए हैं, वहीं बड़ी संख्या में गैंगस्टरों को पकड़ कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है। पावन नगरी सुल्तानपुर लोधी में जहां डी.एस.पी. ने नशा तस्करों को सबक सिखाया है, वहीं जो लोग नई जिंदगी जीना चाहते हैं, उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में दाखिला दिलाकर उन्हें नई जिंदगी भी दी है।
शहर में लूटपाट, चोरी, गुंडागर्दी और अन्य अपराधों पर सुल्तानपुर लोधी उपमंडल के पूरे जिले में अपना लोहा मनवाया है। डी.एस.पी. बबनदीप सिंह, एडीजीपी गुरिंदर सिंह ढिल्लों, डी.आई.जी रेंज अर्पित शुक्ला, एसएसपी वत्सला गुप्ता ने पूरी सूझबूझ के साथ पूरी कार्यकुशलता का जो सबूत दिया है, उस पर न सिर्फ सब डिवीजन बल्कि पूरे जिले को गर्व है। सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी में वर्ष 2023 में एनडीपीएस एक्ट के तहत वर्ष 2022 में 182 की तुलना में केवल 77 मामले दर्ज किए गए हैं और नशे के सौदागरों पर काफी हद तक अंकुश लगा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here