खुद को गौरक्षक बताकर ट्रक चालक से नकदी लूटने वाले 3 लुटेरे काबू

Edited By Vatika,Updated: 05 Nov, 2018 04:12 PM

3 robber arrested

खुद को कथित तौर पर एक हिन्दू संगठन एवं गौरक्षक दल के नेता बताकर फगवाड़ा में एक ट्रक चालक से हजारों रुपए लूटने के मामले में फगवाड़ा पुलिस ने 3 लुटेरों को गिरफ्तार किया है।

फगवाड़ा(जलोटा): खुद को कथित तौर पर एक हिन्दू संगठन एवं गौरक्षक दल के नेता बताकर फगवाड़ा में एक ट्रक चालक से हजारों रुपए लूटने के मामले में फगवाड़ा पुलिस ने 3 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। 

एस.पी. फगवाड़ा मंदीप सिंह ने बताया कि आरोपी लुटेरों की पहचान परमजीत सिंह पुत्र रजिंदर सिंह निवासी शाम नगर लुधियाना, प्रिंस पुत्र हरीश कुमार वासी मनोहर नगर माडल टाऊन लुधियाना व अमर सिंह पुत्र स्व. गुरचरण सिंह वासी सरींह जिला लुधियाना के रूप में हुई है। 

उक्त आरोपियों ने खुद को बजरंग दल एवं गौरक्षा दल का सदस्य बताकर एक ट्रक चालक को धमकाया और उससे 10,514 रुपए छीन लिए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद इनके हवाले से लूटी गई नकदी आदि बरामद कर ली है। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच का दौर जारी है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!