नौजवान ने 6 वर्षीय बच्चे के साथ किया कुकर्म

Edited By swetha,Updated: 14 Aug, 2019 08:35 AM

young man molested 6 year old child

गांव सरायखास में एक 6 वर्षीय बच्चे के साथ उन्हीं के पड़ोसी द्वारा कथित तौर पर कुकर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी गई है। बच्चा अस्पताल में उपचाराधीन है।

करतारपुर(साहनी): गांव सरायखास में एक 6 वर्षीय बच्चे के साथ उन्हीं के पड़ोसी द्वारा कथित तौर पर कुकर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी गई है। 

ए ए.एस.आई. बलजिन्द्र सिंह ने बताया कि बच्चे के पिता गांव सरायखास निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके 2 लड़के हैं। गत 12 अगस्त को स्कूल में छुट्टी होने के कारण बच्चे गली में खेल रहे थे व उसका 6 वर्षीय लड़का भी गली में बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उनका पड़ोसी नौजवान अमरीक सिंह उर्फ मिक्का पुत्र परमजीत सिंह निवासी नवीं कोठी उसे अपने घर ले गया, जहां जबरदस्ती उसके साथ कथित तौर पर कुकर्म किया। इस सारी घटना को उसकी पत्नी रीना ने अपनी आंखों से देखा। पुलिस ने बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए धारा-377 आई.पी.सी. के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!