नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच सप्ताह में 6 दिन चलेगी वंदे भारत एक्सप्रैस

Edited By Sunita sarangal,Updated: 02 Oct, 2019 11:02 AM

vande bharat express will run 6 days a week

5 अक्तूबर से कमर्शियल रन होगा शुरू

जालंधर(गुलशन): नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलने वाली एक नई वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन (टी-18) 5 अक्तूबर से शुरू होने जा रही है। यह सैमी हाई स्पीड ट्रेन मंगलवार को छोड़ कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इस ट्रेन को जालंधर कैंट में स्टॉपेज नहीं दिया गया है। यह ट्रेन अंबाला छावनी, लुधियाना और जम्मू तवी स्टेशनों पर ही ठहरेगी। 
PunjabKesari, vande-bharat-express-will-run-6-days-a-week
इसका शैड्यूल इस प्रकार है :-     
22439 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रैस (टी-18) 5.10.2019 से नई दिल्ली से प्रारम्भ होगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 6 बजे प्रस्थान करके उसी दिन दोपहर 2 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 22440 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रैस (टी-18) श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से दोपहर 3 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 11 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसमें 2 वातानुकूलित एग्जीक्यूटिव कुर्सीयान और 12 कुर्सीयान कोच लगाए गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!