शराबी व्यक्ति ने फंदा लगा की जीवनलीला समाप्त

Edited By swetha,Updated: 14 Aug, 2019 09:23 AM

suicide case

थाना-7 के इलाके में एक शराबी व्यक्ति ने परेशानी के चलते फंदा लगा कर जीवनलीला समाप्त कर ली है जिसकी पहचान संतोष कुमार निवासी रविन्द्र नगर मिट्ठापुर रोड के रूप में हुई है।

जालंधर(रमन): थाना-7 के इलाके में एक शराबी व्यक्ति ने परेशानी के चलते फंदा लगा कर जीवनलीला समाप्त कर ली है जिसकी पहचान संतोष कुमार निवासी रविन्द्र नगर मिट्ठापुर रोड के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

थाना-7 की पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी निक्की देवी ने बयान दिए हैं कि उसका पति संतोष शराब पीने का आदी था, जो पत्थर के काम का राजमिस्त्री था, वह अक्सर उससे मारपीट करता था। बीती रात वे कमरे के बाहर सोए हुए थे कि उसके पति ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बारे उन्हें सुबह पता चला। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने पत्नी के बयानों के आधार पर 174 के अधीन कार्रवाई की है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!