स्टूडेंट को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 24 Aug, 2019 09:47 AM

student arrested for making a video after misbehaving with a cold drink

कालेज स्टूडैंट को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी गुरविंद्र सिंह को पुलिस ने काला संघिया से गिरफ्तार कर लिया है।

जालंधर(कमलेश): कालेज स्टूडेंट को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी गुरविंद्र सिंह को पुलिस ने काला संघिया से गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार देर रात पुलिस ने गुरविंद्र की बहन रमनी को भी गिरफ्तार कर लिया था, जिसे शुक्रवार सुबह अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गुरविंद्र सिंह को पुलिस शनिवार सुबह अदालत में पेश करेगी। एस.आई. ने कहा कि रिमांड दौरान गुरविंद्र सिंह से छात्रा की न्यूड तस्वीरें व वीडियो बरामद की जाएगी। 

बता दें कि वोकेशनल बैंकिंग एंड फाइनैंशियल सर्विस के पहले समैस्टर की छात्रा ने आरोप लगाए थे कि अक्तूबर 2017 को उसकी सहेली रमनी ने उसे घर बुलाया। रमनी खुद घर से चली गई, जबकि उसके भाई गुरविंद्र सिंह पुत्र बलबीर सिंह ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया और फिर वीडियो व न्यूड तस्वीरें भी खींच लीं। इसके बाद लगातार वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म करता आ रहा था। विरोध करने पर गुरविंद्र सिंह ने वीडियो छात्रा के मामा को भी भेज दी थी, जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा तो थाना लांबड़ा की पुलिस ने गुरविंद्र सिंह व उसकी बहन रमनी के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!