श्री रामनवमी उत्सव कमेटी की पहली प्रभातफेरी भार्गव नगर में कल

Edited By swetha,Updated: 29 Feb, 2020 09:41 AM

shri ramnavami utsav committee

श्री रामनवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में 2 अप्रैल को श्री राम चौक से शोभायात्रा निकाली जाएगी।

जालन्धर(पांडे): श्री रामनवमी उत्सव कमेटी द्वारा श्री विजय चोपड़ा की अध्यक्षता में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में 2 अप्रैल को श्री राम चौक से शोभायात्रा निकाली जाएगी। नगर निवासियों को निमंत्रण देने तथा श्री रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर कमेटी द्वारा प्रारम्भ की जा रही प्रभातफेरियों की शृंखला के तहत भार्गव नगर से पहली प्रभातफेरी निकाली जाएगी। 1 मार्च प्रात: 6.30 बजे प्रवेश तांगड़ी के सहयोग से श्री राम मन्दिर से प्रारम्भ होकर भार्गव नगर की गलियों से होती हुए श्री तांगड़ी के निवास स्थान पर सम्पन्न होगी।  

उक्त जानकारी देते हुए प्रभातफेरियों के संरक्षक नवल किशोर कम्बोज ने बताया कि प्रभातफेरी में करण कृष्ण दास, रोहित खुराना लाडली संकीर्तन मंडल जैन मार्कीट कपड़े वाले, मुकुल घई श्री राधाकृपा संकीर्तन मंडल पंजपीर सामने गोपाल मन्दिर आदि भक्तों द्वारा प्रभु श्री राम महिमा का गुणगान किया जाएगा।प्रभातफेरी में शामिल होने वाले राम भक्तों में लक्की ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसके तहत 3 लेडीज सूट रचना कलैक्शन के नीरज अरोड़ा द्वारा तथा 2 सफारी सूट दीवान अमित अरोड़ा व 3 गिफ्ट निर्मला कक्कड़ द्वारा प्रायोजित हैं, जो लक्की ड्रॉ विजेता भक्तों को दिए जाएंगे। प्रभातफेरी की जानकारी देते हुए प्रभातफेरी आयोजक प्रवेश तांगड़ी ने बताया कि नगर निवासियों द्वारा प्रभातफेरी में शामिल राम भक्तों का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया जाएगा।

वहीं, नगर निवासियों द्वारा विभिन्न तरह के खाद्य पदार्थों का प्रसाद भी राम भक्तों में बांटा जाएगा। प्रभातफेरी समापन पर राम भक्तों में प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रभातफेरी की सफलता के लिए राज कुमार डोगरा, अश्विनी डोगरा, सतपाल बी.जे.पी. नेता, वेद भगत, भगवान दास, मिन्टू, पूर्व ए.सी.पी. सेवक सिंह, मोहित कुंडल, सोनू तिवारी, सोनू भगत, राम लाल भगत, इंद्र चावला, सुनील चावला, दविन्द्र कोहली, सुरजीत सिंह बाबा, देशभगत, जगदीश तांगड़ी, ईष तांगड़ी, शेखर तांगड़ी, तरसेम बराड़ सहित इलाका निवासियों द्वारा विशेष सहयोग दिया जा रहा है।      

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!