रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो स्टैंड पर जमा सीवरेज का गंदा पानी

Edited By swetha,Updated: 18 Jun, 2019 08:56 AM

sewerage blockage

सिटी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बने ऑटो स्टैंड और रिक्शा स्टैंड पर पिछले कई दिनों से सीवरेज जाम होने की समस्या बनी हुई है जिस कारण सीवरेज का गंदा पानी वहां जमा हो रहा है। गंदे पानी से बदबू फैल रही है और बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ...

जालंधर(गुलशन): सिटी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बने ऑटो स्टैंड और रिक्शा स्टैंड पर पिछले कई दिनों से सीवरेज जाम होने की समस्या बनी हुई है जिस कारण सीवरेज का गंदा पानी वहां जमा हो रहा है। गंदे पानी से बदबू फैल रही है और बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है।

ऑटो चालकों ने आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार रेलवे अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बदबू की वजह से उनका वहां बैठना मुश्किल हो गया है लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!