आर.पी.एफ. ने बंद फाटक पार करने वालों पर कसा शिकंजा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 Oct, 2019 11:11 AM

screws on those who cross the closed gate

5 लोगों पर रेलवे एक्ट के अधीन की कार्रवाई

जालंधर(गुलशन): आर.पी.एफ. ने बंद रेलवे फाटक पार करने वाले लोगों पर शिकंजा कसा है। आर.पी.एफ. के सब इंस्पैक्टर अलविन्द्र सिंह और सोनिया के नेतृत्व में स्टाफ ने टांडा रेलवे फाटक पर एक अभियान चलाया जिसमें बंद फाटक के नीचे से गुजरने वाले लोगों को पकड़ कर चालान किया गया। 

आर.पी.एफ. के अधिकारियों ने लोगों को रेलवे नियमों का उल्लंघन न करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही किसी भी समय भारी पड़ सकती है। आर.पी.एफ. ने रेलवे नियम तोड़ने के आरोप में 5 लोगों पर रेलवे एक्ट के अधीन कार्रवाई की है। अलविन्द्र सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में भी जागरूकता अभियान इसी तरह जारी रहेगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!