घर के बाहर खड़े युवक का मोबाइल छीनकर भागा लुटेरा काबू

Edited By swetha,Updated: 20 Jan, 2020 08:50 AM

police arrest snatcher

17 जनवरी की शाम को करीब 5 बजे अपने घर के बाहर खड़े एक युवक का मोबाइल (एप्पल आईफोन) छीन कर फरार हुए लुटेरे को थाना रामा मंडी की पुलिस ने काबू कर लिया है।

 जालंधर(महेश/ मृदुल): 17 जनवरी की शाम को करीब 5 बजे अपने घर के बाहर खड़े एक युवक का मोबाइल (एप्पल आईफोन) छीन कर फरार हुए लुटेरे को थाना रामा मंडी की पुलिस ने काबू कर लिया है।

ए.सी.पी. सैंट्रल हरसिमरत सिंह छेतरा ने बताया कि एस.एच.ओ. रामा मंडी सुलक्खन सिंह के नेतृत्व में पकड़े गए लुटेरे की पहचान सतिन्द्रपाल सिंह पुत्र जनार सिंह निर्मल निवासी गुरु नानकपुरा वैस्ट के रूप में हुई है।  पुलिस ने उससे शिकायतकत्र्ता राजेश कुमार पुत्र रूलदू राम निवासी राजीव गांधी विहार से छीना मोबाइल भी बरामद कर लिया है और वारदात को अंजाम देने के लिए प्रयोग किया मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले लिया है। सतिन्द्रपाल सिंह के खिलाफ थाना रामा मंडी में 18 जनवरी को 379-बी का केस दर्ज किया गया था। इंस्पैक्टर सुलक्खन सिंह ने दावा किया है कि पुलिस ने केस दर्ज होने के 24 घंटे बाद ही आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से और पूछताछ की जा रही है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!