मंडी गोबिंदगढ़ से जालंधर जा रही गाड़ी बेकाबू होकर पलटी, 2 घायल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 16 Oct, 2019 08:58 AM

pickup going to jalandhar overturned uncontrollably

नैशनल हाईवे पर अट्टा नहर के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई, जिसके कारण 2 लोग घायल हो गए।

गोराया(स.ह.): नैशनल हाईवे पर अट्टा नहर के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई, जिसके कारण 2 लोग घायल हो गए। हालांकि हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन गनीमत यह रही कि न तो पीछे से कोई वाहन आ रहा था व न ही सामने से, जिसके कारण बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया। 
PunjabKesari, Pickup going to Jalandhar overturned uncontrollably
ए.एस.आई. प्रेमजीत सिंह ने बताया कि मंडी गोबिंदगढ़ से माल लेकर जालंधर की ओर जा रही पिकअप गाड़ी, जिसे बीरबल राम पुत्र सुखराम चला रहा था व उसके साथ हैल्पर मंगी बैठा था, जब अट्टा नहर के समीप पहुंची तो बेकाबू होकर डिवाइडर के दूसरी ओर जाकर पलट गई। इसके कारण चालक बीरबल व मंगी बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें पहले गोराया के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सिविल अस्पताल फिल्लौर भेज दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!