चूरा पोस्त और शराब सहित एक गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 23 May, 2020 06:16 PM

one arrested with sawdust and liquor

पंजाब में जालंधर पुलिस (देहाती) ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 किलो चूरा पोस्त और...............

जालंधरः पंजाब में जालंधर पुलिस (देहाती) ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 किलो चूरा पोस्त और पांच सौ लीटर अवैध शराब बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवजोत सिंह माहल ने शनिवार को बताया कि थाना महतपुर की पुलिस को सूचना मिली थी कि खुरमपुर निवासी चरनजीत सिंह चूरा पोस्त की तस्करी करने में संलग्न है। 

पुलिस ने कारर्वाई करते हुए चरनजीत सिंह के घर से शुक्रवार को 50 किलो चूरा पोस्त बरामद कर मामला दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने चरनजीत सिंह के पिता अमरीक सिंह के घर पर छापा मार कर पांच सौ लीटर शराब बरामद की। पुलिस ने अमरीक सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। माहल ने बताया कि पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने के लिए छापे मार रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!