Edited By Updated: 31 Jul, 2016 01:18 PM
गोराया से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम पासला में...
गोराया (छाबड़ा): गोराया से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम पासला में दूध की डेयरी पर काम कर रहे व्यक्ति ने अपने साथी कर्मचारी से शराब पीते समय हुई कहासुनी के बाद तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार पासला में डा. दिलबाग सिंह की डेयरी पर लगभग डेढ़ माह से काम कर रहा बलविंद्र सिंह चम्बा पुत्र शंकर दास वासी पासला अपने साथियों के साथ गत रात्रि शराब पी रहा था। इसी दौरान उसकी अपने साथी कर्मचारी सतनाम सिंह पुत्र गुरदास सिंह निवासी बिलगा से किसी बात पर कहासुनी हो गई।
शराब के नशे में धुत्त सतनाम सिंह ने अपने साथी बलविंद्र सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।एस.पी.डी. परमिंद्र सिंह भंडाल ने बताया कि आरोपी सतनाम सिंह अपनी बहन जो रुड़का कलां में रहती है, के पास ही रहता था तथा उक्त डेयरी में करीब एक वर्ष से काम कर रहा था। भंडाल ने बताया कि इनके साथ इनका तीसरा साथी जसबीर सिंह भी था, जिससे पूछताछ की गई है। सतनाम सिंह को गिरफ्तार करने हेतु छापेमारी शुरू कर दी गई है। बलविंद्र सिंह की लाश को पोस्टमार्टम हेतु फिल्लौर भेज दिया है।