सख्ती के बावजूद नहीं रूक रही अपराधिक घटनाएं,बेरहमी से युवक की हत्या

Edited By swetha,Updated: 04 Apr, 2020 04:25 PM

murder case

कोरोना वायरस के चलते जहां पंजाब में कर्फ्यू है ।

 भोगपुर( राजेश):कोरोना वायरस के चलते जहां पंजाब में कर्फ्यू है । वही पुलिस की  सख्ती के बावजूद अपराधिक घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। जालंधर के भोगपुर के पास स्थित गांव मोगा में दूध वाली डेयरी के नजदीक युवक की बेरेहमी से हत्या कर दी गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे पुलिसअधिकारी ने बताया कि युवक के शरीर पर चोटों के निशान ने साफ पता चलता है कि उसकी  तेजधार हथियारों से हत्या की गई है। मृतक की  पहचान राजू के तौर पर हुई है।

वहीं पुलिस ने गांव मोगा के सरपंच की तरफ से दिए गए बयानों के आधार पर कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। उसने बताया कि  मृतक राजू आशीष नाम के एक युवक के साथ शराब पी रहा थी।  आज प्रातःकाल उसे किसी ने सूतना दी कि डेयरी के पास लाश पड़ी है।  जब उन्होंने ने जाकर देखा तो वह लाश राजू की थी। पुलिस ने अशीष कुमार पुत्रसुरेश चौधरी निवासी गांव मोगा के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!