जालंधर में सरेबाजार बेकाबू घोड़ी ने पहले मालिक को पटका, फिर एक्टिवा सवार की ली जान

Edited By Vatika,Updated: 11 May, 2021 11:41 AM

jalandhar horse kill the man

जालंधर के बस्ती शेख अड्डे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब  एक  बेकाबू घोड़ी ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट

जालंधर (सोनू): जालंधर के बस्ती शेख अड्डे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब  एक  बेकाबू घोड़ी ने एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान तरसेम सिंह निवासी गुरु तेग बहादुर के रूप में हुई है, जो नगर निगम का कर्मचारी था।


जानकारी के अनुसार घोड़ा गाड़ी का टायर फटने से घोड़ा बेकाबू हो गया। पहले तो घोड़ी ने अपने मालिक को नीचे पटक दिया फिर एक्टिवा सवार युवक पर चढ़ गई, जिसकी मौके ही  मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तरसेम सिंह भार्गव कैंप स्थित दफ्त जा रहा था। इसी बीच यह हादसा हुआ।  वहीं  मौके पर थाना नंबर 5 की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!