इनोसैंट हार्ट्स में फैशन शो 2020 आयोजित

Edited By Bhupinder Ratta,Updated: 29 Feb, 2020 10:23 AM

innocent heart school

इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंस में आयोजित फैशन शो 2020 में विद्याॢथयों ने बड़े जोश से हिस्सा लिया।

जालंधर(रत्ता): इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंस में आयोजित फैशन शो 2020 में विद्याॢथयों ने बड़े जोश से हिस्सा लिया। गोवा एवं रैट्रो थीम पर आयोजित इस फैशन शो में इनोसैंट हार्ट्स कॉलेज की एग्जीक्यूटिव डायरैक्टर आराधना बोरी मुख्यातिथि व मॉडल सुधनीत कौर, पंजाबी गायक अर्श धनोआ, तेजी तथा रजत विशेषातिथि थे।

फैशन शो में सभी विभागों के विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों एवं पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रैम्प वॉक, प्रश्र-उत्तर व प्रतिभा प्रदर्शन में सर्वश्रेष्ठ रहे विद्यार्थियों को मुख्यातिथि, अतिथियों व ग्रुप डायरैक्टर डा. शैलेश त्रिपाठी तथा प्रिंसीपल होटल मैनेजमैंट प्रोफैसर दीपक पाल ने सम्मानित किया।

रिजल्ट इस प्रकार रहा
मिस गोवा : सोनाली,    मिस्टर गोवा : अदित्य
मिस रैट्रो : क्रिस्टीना,    मिस्टर रैट्रो : आकाश 
मिस चार्मिंग : हरप्रीत,    मिस्टर हैंडसम : करन
बैस्ट स्माइल : मिकशाली,    बैस्ट मूंछें : पवन

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!