24 बोतलें अवैध शराब समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vaneet,Updated: 02 Jun, 2020 06:01 PM

illegal liquor 2 smugglers arrested

24 बोतलें अवैध शराब समेत दो तस्करों को थाना सदर की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से काबू किया है।....

जालंधर(महेश): 24 बोतलें अवैध शराब समेत दो तस्करों को थाना सदर की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से काबू किया है।

एस.एच.ओ. सदर कमलजीत सिंह ने बताया कि जंडियाला पुलिस चौकी प्रभारी अमनदीप सिंह के नेतृत्व में ए.एस.आई. विजय कुमार ने गश्त करते समय जंडियाला-भारद्वाजियां रोड से पैदल जा रहे लखजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव लोहगढ़ (महितपुर) को काबू कर उससे 12 बोतलें शराब बरामद की। इसी तरह ए.एस.आई. राजिन्द्र सिंह ने नकोदर रोड जंडियाला पर नाकाबंदी कर लवप्रीत सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी गोबिंद नगर, बालोकी थाना महितपुर को गिरफ्तार किया। उससे भी 12 बोतलें शराब बरामद हुई। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!