राज्यपाल बदनौर ने किया नारी निकेतन का दौरा, बच्चों से हुए रू-ब-रू

Edited By Updated: 07 Oct, 2016 09:25 PM

governor visited nari niketan by bdnor children face to face

पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने आज संसद सदस्य नरेश गुजराल के साथ जालंधर स्थित नारी निकेतन स्कूल का दौरा किया और...

जालंधर: पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने आज संसद सदस्य नरेश गुजराल के साथ जालंधर स्थित नारी निकेतन स्कूल का दौरा किया और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।  बदनौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनको जीवन में सख्त मेहनत करनी चाहिये और हर विद्यार्थी को अपने जीवन के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए प्रयत्नशील होना चाहिये।

 

नारी निकेतन स्कूल में विद्यार्थियों की पढ़ाई के अलावा उनको स्व रोकागार के काबिल बनाने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों जैसे कि सिलाई सिखाना, कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाता है। इस अवसर पर संसद सदस्य गुजराल ने कहा कि नारी निकेतन की जरूरतमंद औरतों की मदद के लिए स्थापना की गई थी, जिसमें अब 700 से अधिक विद्यार्थियों को विद्या भी प्रदान की जा रही है। इसके अलावा स्कूल में सौर ऊर्जा के प्रयोग के लिए सौर ऊर्जा उपकरण भी स्थापित किये गए हैं। इस मौके पुड्डुचेरी के पूर्व उपराज्यपाल इकबाल सिंह, विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला, के.डी. भंडारी, भाजपा नेता मङ्क्षहद्र भगत, उपायुक्त कमल किशोर यादव, पुलिस आयुक्त अर्पित शुक्ला और अन्य उपस्थित थे। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!